ईद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी।

दुकानें सजधज कर खरीदारों का इंतजार,अपार भीड़ उमड़ी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुस्लिम समुदाय का महान पर्व ईद केअवसर पर शहर के मीनाबाजार स्थित जंगी मस्जिद के पास सैकड़ो की संख्या में विभिन्न प्रकार की दुकाने सजी हुई है,जिस परअपार भीड़ लग रही है, सड़कों पर चलना दोभर हो गया है,मुस्लिम समुदाय की महिलाएं,पुरुष,युवक, युवतियां,छोटे-छोटे बच्चे अपने पर्व मनाने हेतु आवश्यक सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इन आवश्यक सामानों में,कपड़ा जूता,चप्पल,टोपी,गमछा, रुमाल,अतर,सुरमा,सेवाई,ललच्छा,खजूर,महिलाएंअपनी श्रृंगार के समान,सलवार सूट,दुपट्टा,चप्पल,चूड़ी,बिंदीपाउडर,क्रीम,लिपस्टिक, फैशन के समान,सेवइयां खिलाने के लिए प्याला, चम्मच,प्लेट,ड्राई फ्रूट,फल इत्यादि खरीदने में व्यस्त है।ईद में बाजारों में रौनक बढ़ जाती है,अपार भीड़ जमा होने लगती है, रोजेदार खरीदारी करने में जुड़ जाते हैं। दुकानों पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार सेवइयां की खरीदारी कर रहे हैं।बाजारों में कई प्रकार के सेवइयां,लच्छे बिक रहे हैं।

पटना,बनारस,गोरखपुर की सेवइयां भी स्थानीय मार्केट में ऊंचे दामों पर बिक रही है 

लोकल सेवई से लेकर बाहर की सेवइयां भी ₹100 से लेकर 200 तक प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है,इन दुकानों पर खरीदारों की होड़

लगी हुई है। ईद का पर्व नजदीकआते ही खरीदारों की भीड़ बढ़ जाती है,सबसे ज्यादा भीड़ चांद रात को होती है,रात भर बाजार खुला रहता है,लोगअपने-अपने जरूरत के समानअपनेअपने परिवारजनों के साथ खरीदने में व्यस्त रहते हैं। ईद की चांद होने की खुशी में चारोंओर रतजगा का माहौल रहता है।

सबसेअधिक भीड़ दरजी के दुकान,जूता चप्पल की दुकान,कपड़े की दुकान,फल की दुकान,सुबह मास की दुकान,बेकरी की दुकान, सैलून,चाय पान की दुकान परअधिक भीड़ देखने को मिलती है।इसके बाद सभी लोग नहाधुलाकर नए-नए कपड़े पहनकर,जूते चप्पल टोपी,गमछा,अतर,सुरमा लगाकर ईदगाह की तरफ ईद की नमाजअदा करने के लिए जाते हैं,इर्दगाहों में विभिन्न समय के अंतराल पर ईद की नमाज अदा की जाती है, ईद की नमाज अदा करने के बाद गिरगांव में लोग एक दूसरे से गला मिलकर ईद की मुबारकबादी देते हैं,इसके बाद से अपने-अपने घरों को लौटकर सवैया खाने और खिलाने की रस्म शुरू होती है 

सभी लोग अपने इष्टमित्र, सगेसंबंधियों,अपने गैर मुस्लिम भाई बहनों को निमंत्रण देकर ईद की मुबारकबादी देते हैं,साथ ही सेवाइयों के द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजनों का स्वाद लेते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026