Tranding

आरोग्य धाम, सोनागिर व स्वदेश संस्था के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का का आयोजन सम्पन्न।

दतिया, मध्यप्रदेश।

तपस्वी सम्राट सन्मति आरोग्य धाम, सोनागिर व स्वदेश ग्रामोत्थान समिति दतिया के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सेंमई में नेत्र परीक्षण शिविर का का आयोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आमजन में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय पर जाँच के माध्यम से आँखों से संबंधित रोगों की पहचान कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की प्रारंभिक जाँच, आँखों के दबाव की जाँच तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। आवश्यकतानुसार उपचार हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।

आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 113 वयस्क व 36 बच्चों का अत्याधुनिक उपकरणों से आँखों की जाँच, मोतियाबिंद एवं नेत्र रोग संबंधी उचित परामर्श किया गया। जरूरतमंदों को दवा वितरित की गई। जो 47 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किए गए उन चयनित मरीजों के ऑपरेशन तपस्वी सम्राट सन्मति आरोग्य धाम शीतलनगर सोनागिर में किए जावेंगे। 

शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच अरविंद दाँगी, विशिष्ट अतिथि आरबी चौरसिया संचालक निजी विद्यालय, जागेश्वर भगत प्रधानाध्यापक व केशवदास पाँचाल समाजसेवी के साथ ही जाँच दल में ज्ञानेंद्र यादव ऑप्टोमेट्रिस्ट व सहयोगी शैलेंद्र कुमार, रंजीत व राममिलन उपस्थित रहे। 

शिविर में मुख्य भूमिका स्वदेश संस्था के बलवीर पाँचाल, पीयूष राय, अभय दाँगी व भूपेन्द्र कुशवाहा, बालमंच के ब्रिजकुँअर, पाँचाल, रोशनी कुशवाहा, धीरज पाँचाल आदि की रही। उक्त जानकारी बलवीर पाँचाल स्वदेश संस्था ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.