ब्यूरो चीफ अनवर कादरी
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)महाराष्ट्र।
नागपुर में जारी शीतकालीन अधिवेशन के दौरान अल्पसंख्यक समाज की लंबित योजनाओं का त्वरित निपटारा करने और नए अनुदान को मंजूरी देने की मांग को लेकर आज अल्पसंख्यक शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विभागीय आयुक्त को एक निवेदन सौंपा।
निवेदन में कहा गया है कि मौलाना आज़ाद आर्थिक विकास महामंडल के मार्च अंत तक के ऋण वितरण हेतु लंबित निधि को सरकार तत्काल जारी करे। साथ ही इस अधिवेशन में महामंडल के लिए 1,000 करोड़ रुपये का नया बजट मंजूर करने की भी मांग की गई।
इसके अलावा अन्य महामंडलों की तरह ऋण पर लगने वाला ब्याज सरकार वहन करती है, उसी प्रकार मौलाना आज़ाद महामंडल के कर्जदारों का ब्याज भी शासन द्वारा भरा जाए, ऐसी मांग भी निवेदन में शामिल है।
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए ‘मार्टी योजना’ को तत्काल लागू करने और अल्पसंख्यक विभाग में मौजूद 609 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की गई।
निवेदन सौंपने के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख यूसुफ, महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष इब्राहिम पठान, महासचिव इंजीनियर इफ्तेखार शेख, जिलाध्यक्ष अनिस पटेल, शहर जिलाध्यक्ष मोईन इनामदार, वरिष्ठ नेता आकेफ रज़वी, प्रदेश सचिव साजिद कुरैशी, युवक कांग्रेस के महासचिव आमेर अब्दुल सलीम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.