चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
दीपावली के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत चौक में तैनात सभी कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश यादव और नगर पंचायत के सभाषद अजय मद्धेशिया ने स्वयं मिठाई बांटकर कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मिठाई वितरण के दौरान नगर पंचायत परिसर में हर्षोल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला। अजय मद्धेशिया ने अपने संबोधन में कहा कि “दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नगर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने में कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय है।” उन्होंने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की।
अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने भी कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “त्योहारों के दौरान भी सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से सफाई व्यवस्था को बनाए रखते हैं, यह वाकई सराहनीय है।” उन्होंने सभी को सुरक्षित और आनंदमय दीपावली मनाने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभासद विशाल पुष्कर, हरिलाल प्रसाद, छविनाथ यादव, त्रिभुवन गुप्ता, गोलू मद्धेशिया, सर्वेश पांडेय पी.के. वर्मा, सफाई कर्मचारी गोविंद कनौजिया, गंगा सागर भारती, ओमप्रकाश भारती, रंजीत सहित नगर पंचायत के सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और आपसी एकता का संदेश दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.