करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
आगामी महराजगंज महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग प्रक्रिया आज जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुई।
जनपद के 40 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्क्रीनिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्क्रीनिंग के दौरान आज एकल नृत्य में 60 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार समूह नृत्य में 10 विद्यालयों के लगभग 150 ने अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी लोग अभिभूत थे।
निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन मंच प्रभावोत्पादकता, परिधान, नृत्य की शैली आदि के आधार पर किया गया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी महराजगंज महोत्सव के मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज मौर्या द्वारा किया गया। स्क्रीनिंग उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार महराजगंज महोत्सव को सफल बनाने और उसमें स्थानीय छात्र–छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया चल रही है। छात्र–छात्राओं के अतिरिक्त 18 अक्टूबर को स्थानीय कलाकारों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। चयनित कलाकारों को महराजगंज का मंच अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्राप्त होगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.