मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
दिव्यागों को न्याय दिलाने के लिए सरकार की हर प्रताड़ना को सहने को हम तैयार हैं - वीरेन्द्र कुमार
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
दिव्यांग महागठबंधन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर चार में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात हो कि दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार के साथ बिते दिनों 8 अक्टूबर को गुजैनी थाने कि पुलिस ने अभद्रता किया था और हाथापाई के चलते वीरेन्द्र कुमार का कपड़ा फट गया था और उन्हें हल्की चोट आई थी। जिससे देश के दिव्यांगजनों में रोष व्याप्त है।
आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश के सभी दिव्यांग संगठन धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप रहे हैं।धरने को सम्बोधित करते हुए दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हम सरकार के हर उत्पीड़न को सहते हुए दिव्यांगजनों कि नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान कि सौ फीसदी गारंटी के लिए संघर्ष करते रहेंगे। सरकार के उत्पीड़न के आगे हम झूकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के दिव्यांगजन एकजुट हो गए हैं। हर अन्याय के खिलाफ हम संघर्ष को तैयार हैं। सरकार हमें जितना प्रताणित करेगी हम फौलाद कि तरह उतना ही मजबूत होंगे।जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार पुलिस से सुरक्षित नहीं है तो आम दिव्यांग अपने आपको सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। हम हर अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।
महिला मोर्चा कि अध्यक्ष अल्पना कुमारी ने कहा कि वीरेन्द्र कुमार के साथ हुई घटना कि हम चस्मदीद गवाह है पुलिस ने हमारे सामने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के साथ अभद्रता किया था।
आज के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, गौरव, जितेन गुप्ता, शंकर लाल, भगवानदास, वैभव ,दिक्षित, गुड्डी दीक्षित, गोमती वर्मा,सरल ,सोनी, पूजा ,अनुराधा गुप्ता ममता, राम जानकी आदि शामिल थे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.