महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के थाना पनियरा क्षेत्रान्तर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे सोशल मीडिया हैण्डलो के माध्यम से थाना पनियरा क्षेत्र मे एक ट्रक RDX के पकडे जाने की भ्रामक सूचना फैलाने वाले के विरूद्ध थाना पनियरा पर मु0अ0स0 403/2025 धारा 353 (1)(B) बीएनएस बनाम 1.विपिन सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह नि0 ग्राम फुलवरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज 2. मो0 अख्तर पुत्र निजामुद्दीन नि0 ग्राम पकड़ी विशुनपुर थाना घुघली जनपद महराजगंज 3. श्यामसुन्दर गौड़ पुत्र विरेन्द्र गौड़ नि0 ग्राम कोदईला थाना भिटौली जनपद महराजगंज। 4.अमित अग्रहरी पुत्र अज्ञात नि0 शास्त्रीनगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज। 5.विट्टू विश्वकर्मा पुत्र हरी विश्वकर्मा निवासी नदुआ थाना कोतवाली जनपद महराजगंज 6.हरि गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश नि0 कुआचाप थाना पनियरा जनपद महराजगजं 7.अजय वर्मा पता अज्ञात 8.कुछ अन्य नाम पता अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रकरण में अभियुक्त 1.विपिन सिंह पुत्र चन्द्रभान व 2.मो0 अख्तर पुत्र निजामुद्दीन उपरोक्त को थाना घुघली द्वारा तथा अभियुक्त श्यामसुन्दर गौड़ पुत्र विरेन्द्र गौड़ उपरोक्त को थाना भिटौली द्वारा अन्तर्गत धारा-170/135/126 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.