Tranding

धरतीपुत्र मुलायम सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पीडीए महासम्मेलन

मुलायम सिंह यादव ने चेन्नई से लेकर कन्याकुमारी तक युवाओं में शिक्षा का बिगुल बजाया

भाजपा सरकार बेरोजगारी महंगाई पर नियंत्रण करने में फेल रही:हाजी फजल महमूद

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर सपा हाल नवीन मार्केट परेड में आर्य नगर, कैंट, सीसामऊ, गोविंद नगर,किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र सहित 1607 बूथो पर तथा महानगर सपा नवीन मार्केट में दिन में 11:00 बजे से 1:00 बजे पीडीए महासम्मेलन 1:00 बजे से 2:00 बजे तक परेड पर तहरी वितरण 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्र में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण तथा श्रद्धेय नेता के कार्यो पर चर्चा। ।सपा अध्यक्ष हाजी फजल मह‌मूद की अध्यक्षता में पीडीए महासम्मेलन 11:00 बजे आरंभ हुआ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी ने पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यको,पिछड़ो, दलितों,गरीबों के स्वाभिमान सहित उनकी रक्षा की और 27% आरक्षण देकर प्रदेश में एक मिसाल कायम की । क्योंकि निर्भीकता कथनी और करनी को महत्व देकर छात्रों को पुलिस तथा सरकारी विभाग में नौकरियों में महत्व देकर कर प्रदेश खुशहाली लाये अध्यक्ष फजल मह‌मूद ने कहा कि उन्होंने प्रदेश मे जनता की आवाज उठाकर हजारों आंदोलन कर प्रदेश की जेले भरी नारायण दत्त तिवारी सरकार को घेरकर अन्य और जुल्म से राहत दिलाई तथा बुनकरों कुम्हारो को सुविधाये दी लेकिन आज भाजपा सरकार लघु उद्योगों को बंद करने में जुटी चीन से माल आयात कर यहा के उद्योग धंधों को बर्बाद करने पर उतारू घूम रही है!कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,विरेन्द्र शर्मा,कुतुबुद्दीन मंसूरी,नंदलाल जयसवाल, सत्यनारायण गहरवार,आंनद शुक्ला,फखरे आलम,महेन्द्र सिह,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,अर्पित त्रिवेदी,शरद पांडेय,अमित मिश्रा,चंदन बादशाह,अजय यादव,सलाम इदरीसी,कीर्ति अग्निहोत्री सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.