देशी विदेशी शराब जब्त, वाहन जांच अभियान से ₹3 लाख जुर्माना हुआ वसूल
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखना औरअपराध नियंत्रण के लिए बेतिया पुलिस ने विशेषअभियान चलाया,संवाददाता को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार,पिछले 24 घंटे के दौरान जिले भर में चलाए गए इसअभियान में कुल 45 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में से 9 को उत्पादअधिनियम के तहत पकड़ा गया,जबकी 26 अभियुक्तों को लंबित वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।इस दौरान 45लंबीत वारंट का भी निष्पादन किया गया,जिससे जिले के कानून व्यवस्था में सुधारआ सके।
इसअभियान के दौरानअवैध शराब और मादक पदार्थों की बड़ी खेप भी बरामद की गई। पुलिस ने 663 लीटर देशी विदेशी शराब,520 ग्राम मादक पदार्थ भी पकड़ा है,इन मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जा रही है।वाहन जांच के तहत पुलिस ने 3 लाख ₹1 हजार का जुर्माना वसूला साथ में एक मोटरसाइकिल जप्त की। पुलिसअधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए ऐसाअभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
पुलिसअधीक्षक, डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि बेतिया पुलिस पारदर्शीऔर निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल के दिनों में चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में भयऔर आम जनता में विश्वास दोनों बढ़ा रहे हैं। उन्होंनेआगे बताया कि यह सफलता जिले के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणादायक है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.