शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दिनों सरकारी योजनाओं में लूट की खुली छूट मिल गई है,मुखिया और उसके परिवार के लोग मालामाल हो रहे हैं। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार, चनपटिया प्रखंड के लखौरा पंचायत के मुखिया दीपू कुमार सिंह के विरुद्ध,ग्रामीण राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई है,जिलाधिकारी के यहां मामलाआने के बाद यह खुलासा हुआ है।शिकायत में कहा गया है कि मुखिया ने अपने चाचा,चाचा के भाई, भौजाई,सहित मरे हुए लोगों के नाम पर मनरेगा योजना में बिना मजदूरी किया 2 लाख 84 हजार 948 रुपए का भुगतान कर दिया है,जबकि बेटियाडीह पंचायत के पूर्व सरपंच प्रेम शर्मा ने पैक्स अध्यक्ष,अमरनाथ शाह पर फसल बीमा के नाम पर भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।फसल बीमा के नाम पर किसानों से 50% राशिअध्यक्ष और उनके पुत्र से वसूली करने की शिकायत डीएम से की गई है।लखौरा के मुखिया,दीपू कुमार सिंह ने जिन लोगों को मजदूरी की भुगतान की है,उसमें उनके सगे संबंधी,चाचा प्रेम सिंह को 1722, चाचा विनोद सिंह व चाची,लालबदन देवी को 26 हजार 628,चचेरे भाई रणजीत सिंह,भाभी को 5 हजार 148,विनोद सिंह व चचेरे भाई दीपू सिंह को 1हजार 686,विनोद सिंह को 1009 गुड्डू सिंह वह विजेंद्र कुमार सिंह को 44 हजार 262,मृत चाचा प्रेमचंद व वीरेंद्र कुमार सिंह को 41 हजार 143 रुपया का भुगतान किया गया है। इसके अलावा पुनःबिरेंद्र कुमार सिंह वअखिलेश कुमार सिंह को 7 हजार 524,मृत प्रेम सिंह को 2148, विनय कुमार सिंह को दो बार में 9 हजार 337,मृत प्रेम सिंह व विनय कुमार सिंह को 60 हजार 576 विपिन कुमार सिंह को 14 हजार 881जगन्नाथ सिंह और काशी सिंह को 814 राशि के भुगतान की गई है।इसमें कई लोगों को बार-बार भुगतान करके मनरेगा योजना में मजदूरी के नाम पर लुटखसोट का मामला सामनेआया है। उन्होंने संवाददाता को बताया कि पूर्व के मुखिया ने वर्ष 2014 में इन सभी लोगों का मनरेगा का कार्ड बनाया था।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.