महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने आज वन स्टॉप सेंटर महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र की सेवाओं, सुविधाओं व कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्र में मेडिकल, कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता की उपलब्धता पर जोर देते हुए कर्मचारियों को त्वरित व प्रभावी सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस-केंद्र समन्वय को मजबूत करने व पीड़िताओं को सुरक्षित माहौल देने पर बल देते हुए, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश पारित किए।
निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.