Tranding

उप डाकपाल ने डाकघर का ताला गायब होने की किया शिकायत

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत स्थित उपडाकघर के उपडाकपाल संजीत कुमार सिंह पुत्र अभय सिंह ने गुरुवार को चौक थाने पर उसके डाकघर के दरबाजो का ताला गायब होने की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।

थानाध्यक्ष चौक को दिए शिकायत पत्र में उप डाकपाल ने लिखा है कि जब वह कार्यालय पहुंचे तो उनके आफिस में दो दरबाजों का ताला गायब मिला जबकि बुधवार को शाम को वह आफिस में ताला लगाकर अपने आवास पर गए थे ।संजीत ने अपने तहरीर में लिखा है कि किसी सरारती तत्व ने ताला गायब किया है जबकि उनके आफिस का कोई सामान गायब नहीं हुआ है ।शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त सहित उपनिरीक्षक पंकज सिंह एवं उनके हमराही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किए ।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है ।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.