शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित प्रधान डाकघर में संचालित इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ देर में भयानक रूप ले लिया, जिससे प्रधान डाकघर के आईपीपीबी शाखा के अधिकांश उपस्कर और कंप्यूटरसेट के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अभिलेख जलकर नष्ट हो गया। प्रधान डाकघर के ऊपरी मंजिल पर सफाई करने वाला के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए,और भगदड़ मच गई, और सभी कर्मी बाहर निकल गए।अग्निशमन दल को सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचकर आज को बुझाने का प्रयास किया,बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग़ पर काबू पा जाने के बाद ऊपर और नीचे मंजिल के बहुत सारे उपकरण और कागजात तो बच गए, भीषण आग लगने की घटना से मुक्ति मिल गई।इसआग की घटना से इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक और डाकघर के सभी काम प्रभावित हो गए,दिनभर कोई काम नहीं हो सका। ऊपर मंजिल परअवस्थित पासपोर्ट कार्यालय का काम भी ठप रहा।अधिक वर्षा होने के कारण पानी के जमाव होने से शॉर्ट सर्किट से आग लगी है साथ ही कई जगह फाल्ट हो गया था,दोपहर बाद फाल्ट को खोज कर ठीक किया गया तब पुनःसारे प्रधान डाकघर और इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में काम शुरू हुआ।आग लगने से डाक विभाग में नुकसान काआकलन किया जा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.