रिम्स से एम्बुलेंस से गांव तक लाया गया था शव।
मामला सांसद आदर्श ग्राम चटुआग की टोला पहना पानी का।
चंदवा, लातेहार, झारखंड।
कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के टोला पहना पानी निवासी रौशन मुंडा की मृत्यु रिम्स रांची में दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को ईलाज के दौरान हो गई।
दिनांक 04 अक्टूबर को सांसग के समीप रौशन मुंडा मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में जख्मी हुआ था।
एम्बुलेंस से इसके शव चटुआग के परहैया टोला तक लाया गया, लेकिन सड़क के अभाव में एम्बुलेंस पहना पानी नहीं जा सका, गांव वासी शव को कंधे में उठाकर घर तक ले गए, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कहते हैं कि सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव आज भी गोद में ही है, इस गांव में आज तक कुछ भी नहीं हुआ। ऐसी दुखद तस्वीरें समस्या और आम जन की परेशानी से अब किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
पंचायती राज संस्थाओं की फंड राशि दो वर्ष से नहीं मिल पाई है।केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की राशि दो वर्ष से रोक दी है।
कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कहते हैं कि झारखंड को 15वें वित्त आयोग की राशि दो वर्ष 2024 - 25 और 2025 - 26 के लिए नहीं मिल पाई है।
केंद्र सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य की फंड राशि दो वर्ष से रोक दिए जाने के कारण पंचायत स्तर पर छोटी बड़ी विकास योजनाएं पुरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
आम जनता की छोटी छोटी समस्या का भी समाधान नहीं कर पा रहे हैं मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायती राज प्रतिनिधि भी आम जन की भरोसा उम्मीद को पुरा नही कर पा रहे हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.