Tranding

बाराचट्टी मे बीस सूत्री की बैठक संपन्न

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया, बिहार

बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन मे बीससूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी के अध्यक्षता मे किया गया। बैठक मे बीससूत्री के सदस्य व पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ने सदन मे मांग किया कि बजरकर पंचायत के विवाह मंडप भवन का निर्माण पंचायत सरकार भवन के पास न करवाकर पंचायत के अन्य जगह पर आमलोगों के सुविधा को ध्यान मे रखकर निर्माण करवाया जाये। वहीं बिन्दा पंचायत मे विवाह मंडप भवन का निर्माण उचित जगह पर किया जाये। पंचायती राज पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सभी पंचायत मे विवाह मंडप भवन का निर्माण होगा। अभी पतलुका व भलुआ पंचायत मे बनेगा। वहीं पीएचडी विभाग के द्वारा बाराचट्टी प्रखंड मे सही से काम किया जा रहा है सिर्फ लिपापोती किया जा रहा हैं। इसपर सभी सदस्यों पीएचडी के कार्यों मे सुधार लाया जाये। वहीं अन्य विभागों मे सहकारिता , शिक्षा, बाल विकास परियोजना, समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं की जानकारी लिया व समीक्षा किया गया। वहीं कृषि विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहने से सभी सदस्यों ने बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है। बैठक मे मौजूद प्रमुख लोगों मे प्रखंड प्रमुख बाराचट्टी, बीडीओ, अंचल अधिकारी, बीससूत्री उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह यादव, समेत अन्य लोगों मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.