Tranding

राष्ट्रीय लोकदल का मण्डलीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सदस्यता अभियान की समीक्षा

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल का मण्डलीय सम्मेलन ,सदस्यता अभियान व सम्मान समारोह पटेल धर्मशाला यशोदा नगर बायपास में आयोजित हुआ जिसमें कानपुर नगर कानपुर देहात ओरैया इटावा कन्नौज फर्रुखाबाद आदि जिलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं विशिष्ठ अतिथि अनुपम मिश्रा राष्ट्रीय सचिव रालोद रहे।प्रदेश के अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।सम्मेलन मे दल के भविष्य संगठन को मजबूत करने एवं मंडल में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई ।

गंगापुल पर दोनों नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया गया एवं कार्यक्रम स्थल पर अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य वक्ता त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एन० डी० ए०की जो सरकार केंद्र एवं प्रदेश में चल रही है इससे देश में माफियाराज ख़तम हुआ है।जिससे समाज भयमुक्त हुआ हैं। त्यागी ने कहा कि माननीय जयंत चौधरी जी जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष है उन्होंने केंद्रीय कौशल विकाश मंत्रालय के माध्यम से बेरोजगारों को ट्रेनिंग एवं रोजगार सृजन किया जा रहा है।

अनुपम मिश्रा राष्ट्रीय सचिव रालोद ने आगे कहा कि सभी मण्डलों की समीक्षा हो रही है सभी मण्डलों में पार्टी कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर कार्य कर रहे है । कानपुर में रोजगार सृजन वास्ते रोजगार मेला लगेगा सदस्यता समीक्षा करते हुए कहा कि आप लोगों ने सदस्यता अभियान चलाया है वह सराहनीय है आप जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन उन्नति करते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता संचालन मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष रालोद ने किया।कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह यादव अंबुज पटेल ,राजीकांत मिश्रा, रमा तिवारी,दीपक द्विवेदी,रामसिंह, विनोद यादव,बसंत सिंह,राकेश सिंह चौहान, दशरथ सिंह , लियाकत अली ,कु बृजराज सिंह राजावत, सागर शुक्ला ,सूरज सिंह चौहान, परी सिंह, बी एस लाल,शाकिर अली,मो इकराम,नफीस इदरीसी, नूर मोहम्मद, सतपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे । उक्त जानकारी पार्टी के महानगर महासचिव कु बृजराज सिंह राजावत ने प्रदान की ।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.