शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक नवविवाहित की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न,हत्या कर मौत के घाट उतारने काआरोप लगाया है।मृतिका की पहचान उक्त गांव के ही मुन्ना राय की पत्नी,विनीता देवी,उम्र 22 वर्ष बताई गई है।मृतिका के भाई राजू राय और बहन सुभांति देवी ने संवाददाता को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले सोने की चेन की मांग कर रहे थे,जो नहीं दिया जा सका,उसके बाद से ही वह लोग प्रताड़ित करने लगेऔर मौका पाकर ससुराल पक्ष वाले ने गला दबाकर हत्या कर दी है।थानाअध्यक्ष,शुभम कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु केअसली कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि यहआत्महत्या प्रतीत हो रहा है।पीड़ित पक्ष की ओर से कोईआवेदनअभी तक प्राप्त नहीं हो सका है।आवेदन प्राप्त होते ही कसे दर्ज कर लिया जाएगा, उसके बाद जांच पड़ताल शुरू की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.