श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के द्वारा साईबर फ्राड मे बरामदगी हेतु दिये गए निर्देश के क्रम में थाना श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम व पीडित के जागरूकता से साइबर अपराधियो द्वारा ठगी गयी कुल 500000/- रूपये (पाँच लाख रूपया) की शत प्रतिशत धनराशि 500000/- रूपये ( पाँच लाख रूपया) विधिक कार्यवाही करते हुए पीडित सिद्धार्थ शंकर शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा निवासी ग्राम व थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के खाते में वापस करायी गयी है। पीडित द्वारा ठगी की रकम खाते में वापस पाकर थाना श्यामदेउरवा की साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया गया । साइबर फ्राड के रुपये वापस कराने वाले साइबर टीम में उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज एवं क0ऑ0 ग्रेड-ए ओम प्रकाश थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज मौजूद रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.