रिपोर्ट -धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया
नगर सहित क्षेत्र के सभी पंडालों में आज बुधवार को नवरात्रि के नौवें दिन श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा के दर्शन का तांता लगा हुआ है। दोपहर बाद हुई बारिश भी श्रद्धालु भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। बारिश खुलने के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का बेल्थरा रोड नगर में लगातार आना जारी है। वहीं त्रिमुहानी "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के नवमी तिथि को बुधवार के दिन पंडित प्रशांत तिवारी द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के नौ रूपों की स्वरुप नौ कन्याओं की जगह सैकड़ों कन्याओं को पूजन के बाद भोजन कराया गया। कन्या भोज शाम चार बजे से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा। कन्या पूजन एवं भोजन के कन्याएं बहुत ही प्रसन्नचित्त नज़र आईं। श्रद्धालु माता रानी की जय,जय माता दी, दुर्गा महारानी की जय आदि जयकारा लगा रहे थे।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक रणजीत सिंह, अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रबंधक दीना नाथ शर्मा, पिंटू जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता उर्फ भोला, महामंत्री बबलू वर्मा ग्रीन प्लाई, कतवारू मौर्य मौर्या कम्प्यूटर, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि सिंह, पिंटू कुमार (राजेश), आय व्यय निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी, नवीन शुक्ला,आजाद हिन्द, संरक्षक कुंवर सिंह, रविशंकर शर्मा उर्फ बबलू शर्मा,संतोष यादव राधिका मैरेज हाल, मास्टर पारसनाथ यादव, पप्पू जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.