त्रिमुहानी नव निर्माण दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने की श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना ।
धनंजय शर्मा
बिल्थरारोड, बलिया
नगर सहित क्षेत्र के सभी पंडालों में सोमवार को विधिवत कलश पूजन, हवन, आरती,के बाद मां दुर्गा का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ती दिखाई दी। वहीं त्रिमुहानी नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि सोमवार को पंडित प्रशांत तिवारी अटवां के द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शक्ति की अधिष्ठात्रि मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद पूजा-पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। आंख खोलते ही घंटियों, शंखों और मंत्रों से पूरा कस्बा गूंज उठा।श्रद्धालु माता रानी की जय, जय माता दी, दुर्गा महारानी की जय आदि जयकारा लग रहे थे।
माता का पट खुलने के साथ ही माता रानी को नारियल,सेब,केला,पेड़ा ,अनार,पंचमेवा, हलवा, पुड़ी, खीर का भोग लगाया गया। उसके बाद महाआरती हुआ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रबंधक दीना नाथ शर्मा, पिंटू जायसवाल,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता उर्फ भोला, महामंत्री बबलू वर्मा ग्रीनप्लाई, कतवारू मौर्य मौर्या कम्प्यूटर, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि सिंह, पिंटू कुमार( राजेश) आय व्यय निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी, नवीन शुक्ला,आजाद हिन्द, संरक्षक कुंवर सिंह, पारसनाथ यादव, कैलाश यादव, रविशंकर शर्मा उर्फ बबलू शर्मा, राम कुंवर सिंह, वीरेंद्र मौर्य,अजय कुमार शारदा मशीन स्टोर,पदम जायसवाल,संतोष यादव राधिका मैरेज हाल, मास्टर पारसनाथ यादव, पप्पू जायसवाल कोका एजेंसी,हनुमंत गुप्ता,सुनील साहनी, सुनील गुप्ता गुप्ता टेंट हाउस शाहपुर अफगाँ सहित सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन के मद्देनजर विभिन्न समितियों के द्वारा पूरे कस्बे में पंडालों सहित पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से एलेक्ट्रिक सामग्री से सजाया गया है। जिससे पूरा नगर की रौनक देखने लायक है।साथ ही माता के पट खुलते ही भक्तों द्वारा पूजन करने एव महिलाओं द्वारा खोइछा भरने एवं पूजा करने का ताता लगा रहा। अंत में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.