रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा 1974 में चलाए गए संपूर्ण क्रांति आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले जाने-माने आंदोलनकारी व जेपी सेनानी जानकी दास का आज सुबह 9:30 बजे निधन हो गया हैl व जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाई पेसरi गांव के रहने वाले थेl। 87 वर्षीय दिवंगत जानकी दास 1974 के आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे तथा 1977 में जनता दल की सत्ता के उपरांत छात्र युवा संघर्ष वाहिनी नामक संगठन के माध्यम से बोधगया के महंत के विरुद्ध भूमिहीनों के लिए भूमि आंदोलन भी चलाए थेl इस दौरान उन्हें कई यातनाएं भी सहनी पड़ी थीl वर्ष 1990 में बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगीl वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थेl व अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री समेत अनेक नाती पोटो से भरा परिवार छोड़ गए हैंl उनके निधन पर इलाके के अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई हैl आज उनके पैतृक गांव स्थित हरहा नदी में अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दीl इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थेl
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.