Tranding

मुख्यमंत्री का पश्चिम चंपारण का दौरा 23 सितंबर को संभावित, देंगे कई सौगात

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

आगामी 23 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण का दौरा करने की सूचना प्राप्त है। सबसे पहले वह बाल्मीकिनगर में जाएंगे वहां 11:00 बजे सुबह में प्रगतिशील किसानों,जीविका दीदियों,एवं कामगारों से संवाद करेंगे। इसके बाद बेतिया के रमना मैदान स्थित ऑडिटोरियम में वह एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।इस बात की जानकारी संवाददाता को जदयू जिलाअध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा ने दी है। इन्होंने आगे बताया कि बाल्मीकि नगर से कार्यक्रम की शुरुआत होगी,यहां वह प्रगतिशील किसानों, जीविका दीदियों व कामगारों को बात करेंगे। यहां मिले नए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 40 प्रगतिशील किसान मौजूद होंगे।इनसे सीधा संवाद करेंगे।कृषि विभाग,आत्मा जीविका दीदियों के उत्पादों का स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 40 किसानों से कृषि के चौथे रोड मैप के तहत बेहतर पैदावार के बारे में सुझाव देंगे।बाल्मीकिनगर से बेतिया मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर 12:00 बजे ऑडिटोरियम में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.