Tranding

जिलाधिकारी ने किया अगया पुल पर हुई बस दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा भिटौली थानांतर्गत NH 730 महराजगंज रोड अगया पुल के पास हुई बस दुर्घटना स्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष भिटौली से दुर्घटना के विषय में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी संख्या UP 56BT 2412 एवं UP 78 HN 3840 महाराजगंज से गोरखपुर जा रही थी, अगया पुल पर बस UP 78 HN 3840 द्वारा ओवर टेक करने के कारण गोरखपुर से महराजगंज आ रही गाड़ी संख्या UP 53 FT 6360 से सीधी टक्कर होने से दुर्घटना हुई। एसडीएम सदर ने बताया कि बसों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने घटना के कारणों की विस्तृत जांच और पुल के पास गति सीमा संकेतक और गति अवरोधक लगवाने हेतु एसडीएम सदर को निर्देशित किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर समस्त घायलों को समुचित उपचार हेतु अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने घायलों से बात कर उनका हालचाल जाना और उनको सांत्वना दी।

बस दुर्घटना में कुल 26 लोग घायल हुए। इनमें 04 लोगों को आई गंभीर चोट देखते हुए भर्ती कर लिया गया। शेष घायलों को सामान्य चोटें आई थीं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

India khabar
102

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.