Tranding

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने समाज सुधारक रौबी शर्मा का केक काट कर मनाया गया जन्म दिन

दिव्यांगजनों को न्याय दिलाने के संघर्ष में सदैव साथ रहूंगा - रौबी शर्मा

रौबी शर्मा का दिव्यांगजनों के लिए योगदान अनुकरणीय

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने समाज सुधारक, जनसुचना अधिकार के पुरोधा, दिव्यांगजनो के मार्ग दर्शक रौबी शर्मा का जन्म दिवस समारोह शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में केक काट कर मनाया |

इस अवसर पर रौबी शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को न्याय दिलाने के संघर्ष में सदैव साथ रहूंगा। रौबी शर्मा ने कहा कि जनसूचना अधिकार एैसा हथियार है जिससे भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है और दिव्यांगजनों को न्याय दिलाया जा सकता है। घुस को घुसा अभियान सफल रहा है। जो विभाग जनसूचना के अधिकार के तहत सूचना नहीं देते है जनसूचना आयोग उन पर जुर्माना लगा देता है| रौबी शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन व समाज के गरीब व्यक्तियों के लिये हमारी सेवा जीवन पर्यन्त जारी रहेगी|

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि रौबी शर्मा सच्चे समाज सुधारक है इन्होंने हमेशा दिव्यांगजनों कि तन मन धन से सेवा कि है। श्री शर्मा हम सबके प्रेरणा श्रोत है। श्री रौबी शर्मा ने समय समय पर हम सबका मार्ग दर्शन किया है| हम सब उनके सहयोग के लिये सदैव ऋणी रहेंगे| राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि रौबी शर्मा सच्चे समाज सुधारक हैं| इन्होने हमेशा दिव्यांगजनों की तन, मन, धन से सेवा की है| रौबी शर्मा दिव्यांगजनों के प्रेरणा श्रोत है| हम सभी उनकी लम्बी आयु कि कामना करते हैं| आज रौबी शर्मा का जन्म दिन मनाने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, वैभव दीक्षित, जौहर अली, मीरा कुशवाहा, गोमती वर्मा, याशमीन, सरला , तृप्ति खरे, ममता, अनुराधा गुप्ता, आदि शामिल थे|

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.