शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जेपी सेनानियों ने उनके पेंशन के राशि दुगना कर देने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ज्ञापन किया है। इस संबंध में एक आवश्यक बैठक को रामजानकी मंदिर परिसर में जेपी सेनानियों के एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता, जेपी सेनानी के अध्यक्ष,चंद्र मोहन पाठक ने की।इस आंदोलन में समस्याओं से लड़ने का लोकतांत्रिक मार्ग दिखाया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री को जेपी सेनानियों की पेंशन को दुगनी करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। इसे केवल पेंशन नहीं बल्कि सम्मान बताया। इस निर्णय से आज हमअपने घरों में भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बैठक में डॉक्टर शिवजी प्रसाद,महेंद्र दास,आजाद तिवारी, रामाधार राय,कन्हैया प्रसाद, जवाहरलाल, शिवकली कुंवर, नवल किशोर शुक्ला, प्रेम कुमार गुप्ता,अनीता जायसवाल इत्यादि अनेक सदस्य उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.