Tranding

ड्यूटी से वापस आ रहे प्रधानाध्यापक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया। जिले के उभांव थानांतर्गत मंगलवार को प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार यादव को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने छीनैती के बाद मारी गोली। साथ पीछे बैठी सहायक अध्यापक कंचन सिंह का भी चैन छीनकर बदमाश फरार हो गए। बताते चलें कि प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव तथा सहायक अध्यापक कंचन सिंह दोनों भागलपुर देवरिया शिक्षा क्षेत्र के भरौली में शिक्षक पद पर तैनात है। प्रतिदिन की भांति दोनों शिक्षक मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे।इसी दौरान उभांव थाना से कुछ ही दूरी पर साहूनपुर के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षको को असलहा दिखाकर गले की चैन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को हेलमेट के नीचे से गोली मार दी। गोली उनके गले में जाकर फंस गई और शिक्षक जमीन पर गिर गए।शिक्षिका के शोर मचाने पर वीरान स्थान होने के कारण बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शिक्षक को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। देवेंद्र यादव के छोटे भाई योगेंद्र यादव ने बताया कि पहले प्रकाश नारायण हॉस्पिटल में लेकर गए लेकिन वह भर्ती से इनकार कर दिया। उसके बाद हम लोग शारदा नारायण हॉस्पिटल ले गए वहां लगभग आधे घंटे तक इलाज चला। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। देवेंद्र यादव (प्रधानाध्यापक) बेल्थरा रोड नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी पुत्र स्वर्गीय सागर यादव के पुत्र थे। वहीं सहायक अध्यापक कंचन सिंह वार्ड नंबर 8 में रहती है। जिनको घर छोड़ने के लिए शिक्षक ने साहूनपुर होकर जाना उचित समझा। ये संयोग कहा जाय या उनका दुर्भाग्य।आज तीसरे दिन भी घटना का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पाई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार बुधवार 17.9.2025 को देर रात्रि तुरतीपार पुल घाट पर कर दिया गया।मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पवन कुमार यादव (30वर्ष) ने दी।

उनके घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.