सर्वाधिक खराब उपस्थिति वाले 50 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने निर्देश दिया
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा किया। सबसे पहले उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा ने अवगत कराया कि व्यक्तिगत शौचालय हेतु लंबित 2722 आवेदनों के निस्तारण के निर्देश के क्रम में 446 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया, अवशेष प्रकरणों का निस्तारण प्रक्रियाधीन है। रेट्रोफिटिंग पिछली बैठक के बाद 67.04 प्रतिशत से बढ़कर 77.24 प्रतिशत है। इसी प्रकार मॉडल शौचालय सत्यापन 77.93 प्रतिशत से बढ़कर 87.01 प्रतिशत है।
जिलाधिकारी ने 15वें केंद्रीय वित्त के व्यय में निचलौल और धानी के 'सी' ग्रेड होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया। एडीओ (पंचायत) घुघली का प्रदर्शन संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उनको हटाकर मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सहायकों के उपस्थित की समीक्षा करते हुए सर्वाधिक खराब उपस्थिति वाले 50 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत भवनों में स्थापित अक्रियाशील जनसेवा केंद्रों को क्रियाशील कराने हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने अंत्येष्टि स्थलों की गुणवत्ता सुनिश्चित का निर्देश देते हुए सभी बीडीओ को स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को ग्राम पंचायतों में ओएसआर को बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदनों में 90 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करें, अन्यथा संबंधित एडीओ की एक वेतन वृद्धि को रोक दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग किया जा चुका है, और 15 वें वित्त से उनका भुगतान किया जा चुका है, उनमें 10 प्रतिशत का रैंडम सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने ओडीएफ प्लस ग्रामों के सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के संदर्भ में लक्ष्मीपुर, धानी, बृजमनगंज और नौतनवा से कोई डिमांड न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित ब्लॉकों को भी प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया। ब्लॉक सैनिटेशन की बैठक को लेकर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को ग्राम पंचायतवार और सचिववार डेटा के आधार पर बैठक के गुणवत्ता की समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान को व्यापक स्तर पर मनाने और प्रति ग्राम पंचायत 04–04 सीटीयू का चयन कर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 25 सितंबर को "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा करने और उनको क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विरासत वृक्ष अभियान को तेजी के साथ करने हेतु निर्देशित किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.