ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
अमेठी क्रिकेट टीम ने रविवार, 14 सितम्बर 2025 को Blaze Blow Ground, गोसाईगंज में खेले गए रोमांचक मुकाबले में खैबर क्रिकेट क्लब को हराकर शानदार जीत हासिल की। अमेठी क्रिकेट टीम के बॉलर अभिषेक यादव (पोखर) को 'मैन ऑफ़ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई साथ में दिलशाद राईन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। अमेठी क्रिकेट टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की वजय से जीत हासिल की है और कप्तान जिशान खान की बेहतरीन रणनीति के साथ टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। तीन मैच की सीरीज में यह जीत अमेठी क्रिकेट टीम को 1 मैच की बढ़त दिलाई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.