Tranding

ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, बस चालक धराया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया चनपटिया मुख्य सड़क पर कैथोलिया चौक नौका टोला के नजदीक करीब 4:00 बजे जयमातादी बस एवं बाइक कीआमने-सामने टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत हो गई।युवक की पहचान नवतन थाना क्षेत्र के पुलियाखाड निवासी,रमई राम उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है। बस में सवार दर्जन भर से अधिक लोगों बाल बाल बच गए।चनपटिया थाना व डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि चनपटिया के शंभुआपर गांव निवासी रामनाथ राम का दामाद,रमई राम जो दो दिन पहलेअपने ससुराल शंभुआपुर आया था, ससुराल से किसी काम के लिए कैथोलीलिया चौक पर आया वहां से वापस शंभुआपुर गांव जाने के दौरान उसकी बाइक में बस ने टक्कर मार दी। चालक को बस लेकर भागने लगा,जिसे पुलिस ने थाने के पास पकड़ लिया।इस संबंध में संवाददाता को चटपटिया थाना के प्रभारी थानाअध्यक्ष, संजीव कुमार रंजन ने संवाददाता को बताया कि घटनाग्रस्त बाइक और बस को जप्त कर लिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.