शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
ऐतिहासिक सरियामन को काला कानून से आजाद करने और मछुआरा लोगों को परंपरागतअधिकार को बहाल करने की मांग पर वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर डीएफओ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से 5 सूत्री मांग पत्र सोपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व,भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य सह सिकटा विधायक,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता,बैरिया प्रखंड मुखिया संघअध्यक्ष,नवीन कुमार, भा भाकपा माले नेता सुरेंद्र चौधरी, मछवारा संघ के नेता बाली चौधरी, असीम चौधरी, अशोक मुखिया, भरत शर्मा,धामू चौधरी,शिवप्रसन मुखिया आदि नेताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
मछुआरे अपने अधिकार, रोजगार के लिएभाकपा माले कार्यकर्ताओं का साथ लेकर अधिकार, रोजगार की गारंटी,सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की माँग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।नेताओं नेआरोप लगाया कि मछुआरों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है,इतना ही नहीं,सरकारी नीतियाँ उनकी रोज़ी-रोटी छीन रही हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माँगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.