चौक बाजार,महराजगंज उत्तर प्रदेश
चौक थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों में पशु तस्करों के नेटवर्क ने क्षेत्र के लोगों की समस्या बढ़ा दिया है ।जहां एक तरफ हर सप्ताह थानाक्षेत्र के अनेक चौराहों से दर्जनों पशुओं को ले जाकर दूसरे जनपदों व दूसरे राज्यों में बेचे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है ।जिसके कारणों तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हो गए हैं जिसे लेकर लोगों ने कार्रवाई की मांग किया है ।
चौक थानाक्षेत्र के चौक बाजार सहित सेखुई बाजार, बेलभरिया, खजुरिया, झुंगवा, मधुबनी,, नक्सा बक्सा, वनग्राम 27 व 28 ,विजयपुर, फुरसतपुर आदि स्थानों से प्रत्येक शुक्रवार को पिकअप पर लादकर क्षेत्र से दर्जनों दुधारू पशुओं व वृद्ध पशुओं को दूसरे जनपदों व प्रदेशो में बेच दिया जा रहा है ।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पशु तस्करों के इस घिनौने कार्य में पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत से कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिससे इनके हौसले बुलंद हो गए हैं ।इस क्रम में स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में दस बजे के बाद कारोबारी पशुओं को लादकर ले जाते हैं सूचना देने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है ।इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.