महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में जनपद के स्कूलों/ कॉलेजों में समस्त थाना द्वारा एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के खतरों से अवगत कराना तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और अन्य डिजिटल खतरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड निर्माण, संदिग्ध लिंक से बचने और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के तरीकों पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त, साइबर क्राइम से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और त्वरित कार्रवाई के महत्व के बारे में भी बताया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.