डा० रामजीशरण राय
दतिया, मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल आज गुरूवार* को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने पर राज्यमंत्री जायसवाल का समाजसेवी डॉ. रामजीशरण राय, एड. राजेश राय, सत्यप्रकाश शिवहरे, पीयूष राय व अशोककुमार शाक्य ने फूलमाला से स्वागत किया।
राज्यमंत्री जायसवाल द्वारा माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की और वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। पीताम्बरा पीठ पहुंचकर राज्यमंत्री परिसर में बैठकर भक्तिभाव में लीन होते हुए जाप करते रहे।
इस दौरान आपके साथ जनप्रतिनिधि व एमडी खादी ग्रामोद्योग मध्यप्रदेश, निज सहायक बीबी बिरथरे सहित राज्य व संभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.