Tranding

सीएम डैशबोर्ड रैगिंग में जनपद महराजगंज दूसरे स्थान पर पहुंचा

जिलाधिकारी ने लगाई थी खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को लताड़

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

राजस्व और विकास की विभिन्न परियोजनाओं में सुधार करते हुए जनपद में सीएम डैशबोर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि विगत माह में जनपद का रैंक आठवां था। जनपद को विकास के अधीन आने वाली कुल 78 योजनाओं/परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए जनपद को 51 योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ जबकि 05 योजनाओं/परियोजनाओं में बी ग्रेड प्राप्त हुआ। 03 परियोजनाओं में सी ग्रेड प्राप्त हुआ। विकास परियोजनाओं में किसी भी परियोजना में जनपद को डी ग्रेड नहीं प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल 31 योजनाओं/परियोजनाओं में जनपद को ए ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 08 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। 02– योजनाओं में सी और डी ग्रेड प्राप्त हुआ।

विगत माह जनपद को 08वां स्थान प्राप्त हुआ था, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई थी। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए योजनाओं में प्रदर्शन को सुधारने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्टीकरण भी जारी किया गया था। जिलाधिकारी ने सीडीओ और एडीएम को विभागवार समीक्षा कर योजनाओं में जनपद की प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया गया। खराब योजनाओं की स्वयं जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद की रैंकिंग सुधरने और विकास में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं जनपद के प्रदर्शन में सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड में दूसरा स्थान मिलना, प्रदर्शित करता है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को निरंतर कार्य करना है। कहा कि इस प्रदर्शन में सुधार हेतु और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है, उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि एक बार पुनः जनपद को विकास में प्रथम स्थान और समग्र रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। विगत माह विकास में जनपद 22वें स्थान पर गिरने के उपरांत प्रथम स्थान मिलना निश्चित रूप से मनोबल को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक योजना/परियोजना के गहन समीक्षा और धरातल पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी ध्येय के साथ सभी लोग कार्य करें।

सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार जिलास्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेज़ी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह पोर्टल डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है और समय-समय पर अपडेट करता रहता है।

सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं माह में 02 बार संबंधित विभागों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया है जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.