हफीज़ अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
कानपुर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गीता पार्क नेहरू नगर रामलीला कमेटी के वार्षिक 79वें रामलीला मंचन एवं दशहरा मेला का पारम्परिक आयोजन को लेकर गीता पार्क रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव उर्फ अज्जू के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर रामलीला मैदान व्यवस्थाओं को ठीक करने की बात कही अजय यादव अज्जू ने कहा कि दिनांक 21 सितंबर से 03 अक्टूबर तक नेहरू नगर स्थित रामलीला मैदान गीतापार्क की रंगाई-पुताई, घास कटाई, ब्रम्ह नगर चौराहे में नाले के ढकने का कार्य, मरम्मत व मंच टूट-फूट एवं मैदान के समतलीकरण तथा कूड़ा उठान तथा विद्युत व्यवस्था उचित किये जाने हेतु नगर निगम धर्मशाला को खोलें गीता पार्क रामलीला कमेटी नेहरू नगर कानपुर द्वारा रामलीला मैदान गीता पार्क नेहरू नगर कानपुर में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन एवं दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है सम्बन्धित विभागों को दिशा-निर्देश देकर उपरोक्त कार्यों को करवाया जाये, जिसमें रामलीला मैदान में जनता के लिये उचित व्यवस्था हो सके।अध्यक्ष अजय यादव अज्जू यादव महामंत्री मनीष ठाकुर कोषाध्यक्ष रोहित आजाद प्रबंधक राजेश यादव शैलेंद्र भदोरिया राहुल त्रिवेदी, मालूम मिश्रा मिश्रा,श्याम मिश्रा अजीत जायसवाल अरमान तिवारी, प्रिंस सोनकर,नीरज मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.