Tranding

निजी अस्पताल में एक महिला के प्रसव के बीच हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैरिया थाना क्षेत्रअंतर्गत बलुआ चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला के प्रसव के बीच मौत हो गई। हां मृतिका,अंजना कुमारी,उम्र 23 वर्ष की शादी मात्र 1 साल पहले वीरेंद्र प्रसाद से हुई थी। उनकी पहली डिलीवरी थी। जिसमेंऑपरेशन के दौरान उन्होंने जुड़वा बच्चे में एक बेटाऔर एक बेटी जन्म दिया। परिवार में बच्चों के जन्म पर खुशी का माहौल था,लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद अंजनी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों काआरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है, परिजनों का कहना है कि नस कटने सेअत्यधिक रक्तस्राव हुआ,समय रहते सही इलाज नहीं मिल सका।

परिजनों केअनुसार,जब स्थिति बिगड़ने लगी तो डॉक्टर उमेश गुप्ता नेअपने कार में बैठकर जीएमसीएच पहुंचाया। मृत्यु के पश्चात मृतिका के पति,वीरेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया,और शव को अस्पताल परिसर में रखकर हंगामा खड़ा कर दिया। इन दिनों निजी अस्पतालों में इस तरह मौत की घटना दिन प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रही है,और यह सभी निजीअस्पताल वाले मौत के सौदागर बनकर खड़े हैं।

जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है,इसमें सबसे ज्यादा दोषी सिविल सर्जन बेतिया हैं।

India khabar
127

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.