Tranding

सड़क निर्माण में अनियमितता व देरी से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के चानकी पुल से गुलरिहा तुलसीपुर मार्ग के निर्माण में संबंधित ठीकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क निर्माण में घोर लापरवाही के साथ देरी की जा रही है। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी एवं अनियमितता से सड़क की मजबूती पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मार्ग की कुल लम्बाई साढ़े छह किलोमीटर है। तीन करोड़ 39 लाख रुपए सड़क निर्माण के लिए अवमुक्त धन के बंदरबाट का खेल यदि देखना हो तो एक बार इस मार्ग के निर्माण को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।निर्माणाधीन इस मार्ग पर गिट्टी तो गिराकर उसे बराबर कर दिया गया है लेकिन उसमें पड़ने वाले डस्ट की जगह मिट्टी का प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं निर्माण कार्य के दो साल हो गए हैं लेकिन अभी तक दो किलोमीटर भी सड़क पर इंटरलॉकिंग नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि मार्ग निर्माण में स्क्रीनिंग मैटेरियल के नाम पर संबंधित ठीकेदार द्वारा लाखों रुपए बचा लिए गए हैं ।इतना ही नहीं मार्ग में बनवाए गए पुलियों के निर्माण में भी अनियमितता की गयी है ।पंकज यादव, मनीष यादव, सत्येंद्र प्रताप यादव, नाथू गोंड़, वीरेंद्र कुमार, मोहन प्रसाद मनीष पासवान,पंकज गोयल, अम्बरीष कुमार आदि क्षेत्रीय लोगों ने मर्ग निर्माण में हो रहे अनिययमितता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जांच की मांग किया है। जबकि इस बारे में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण प्रथम राजकुमार मिश्र ने बताया कि मैं जांच कर कार्रवाई करूंगा ।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.