चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
टीकर निवासी लौहर भारती एवं परसौनी गांव निवासी ब्रह्मानंद गुप्त ने सोमवार को जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए हल्का लेखपाल अनिल सिंह पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए स्थानांतरित करने की गुहार लगाया है ।
निचलौल तहसील क्षेत्र के निवासी लौहर भारती ने अपने आरोप में लिखा है कि उसने अपने हिस्से की जमीन का खुर्रा फॉन्ट के लिए पांच हजार रुपए दे दिया है लेकिन उसका कार्य नहीं हुआ ।इसी तरह ब्रह्मानंद गुप्त ने भी लेखपाल पर दो हजार पच्चीस सौ रुपये लेकर जमीन की पैमाइस न किए जाने का आरोप लगाया है ।पीड़ितों ने हल्का लेखपाल के अतिशिघ्र स्थानांतरण की मांग भी जिलाधिकारी से संयुक्त रूप से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग किया है ।जबकि हल्का लेखपाल ने बताया कि हमारे ऊपर निराधार आरोप लगाया जा रहा है ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.