खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राम सुभग ओझा का रविवार को निधन हो गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी डॉ राम सुभग ओझा जी का जाना महाविद्यालय परिवार के लिए ही नहीं अपितु संतकबीर नगर जिले के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे महाविद्यालय से स्थापना के समय से ही जुड़े रहे। उन्होंने न केवल अपने परिवार को धर्म और संस्कारों की शिक्षा दी, बल्कि समाज को भी एक संतुलित और सात्विक जीवन जीने की राह दिखाई। उनकी वाणी में मधुरता थी, कर्म में ईमानदारी, और व्यवहार में उदारता। वे जहां भी गए, प्रेम और शांति का संदेश छोड़ गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो राजेश चन्द्र मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो प्रताप विजय कुमार, डीन शिक्षा संकाय प्रो विजय राय, प्रो दिनेश गुप्ता, डॉ पूर्णश नारायण सिंह, डॉ अमर सिंह गौतम, डॉ अमित भारती, डॉ शशिकांत राव, डॉ विजय कुमार मिश्र, विद्याभूषण, डॉ मनोज मिश्र, पुरुषोत्तम पाण्डेय, डॉ मनोज वर्मा, विजय बहादुर, अखिलेश्वर धर द्विवेदी आदि शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.