रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया।जिले में बोधगया थाना क्षेत्र के बीएमपी-3 ट्रेनिंग सेंटर में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने उनके शव को कमरे से बरामद किया है।मृतक का पैतृक गांव छपरा जिले का गंगाजल बताया जा रहा है, जबकि उनका परिवार हाजीपुर में रहता है।घटना की सूचना मिलते ही बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।एएसआई के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार किया है।उनका आरोप है कि राजेश कुमार सिंह के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। एएसआई की बहन का कहना है कि इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।उनकी बहन बीएमपी-3 ट्रेनिंग सेंटर पहुंच चुकी हैं, जबकि छपरा और हाजीपुर से अन्य परिजन भी आ रहे हैं।गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हैंगिंग का प्रतीत होता है। हालांकि, परिजनों की शिकायत के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है।फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो साक्ष्य संकलन में जुटी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.