Tranding

बेतिया पहुंची महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

आज बेतिया की सड़कों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक विशाल रोड शो निकला, जिसमें उनके साथ बिहार के प्रमुख विपक्षी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। यह रोड शो आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन की ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है। रोड शो शहर के हारिवाटिका चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों, जैसे मुहर्रम चौक,इमली चौक, को पार करते हुए गोपालगंज की ओरअपनी यात्रा जारी रखी।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक ही वाहन पर सवार थे,और लगातार भीड़ का अभिवादन कर रहे थे।इस अपार भीड़ को देखकर बिहार के डबल इंजन सरकार की होश उड़ गए। लाखों की संख्या में लोग इनका अभिवादन कर रहे थे,साथ ही बिहार की सत्ता को बदलने कीआवाज बुलंद कर रहे थे।

इस लाखों की भीड़ में सभी विपक्षी दलों के वरीय नेता, कार्यकर्ता,सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे। इसमें लोग नारा लगा रहे थे वोट चोर गद्दी छोड़ो,प्रधानमंत्री मंत्री,गृह मंत्री गद्दी छोड़ो। चोरों की सरकार बैठी हुई है।बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी जैसे विभिन्न नारों से पूरा शहर गगन चूमभी नारों से गूंज उठा।

India khabar
106

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.