जीवन में खेल की उपयोगिता अहम
गोरखपुर। महानगर के सूरजकुंड स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी वारिस सिद्दकी द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी एवँ मसाल जलाकर खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने हाँकी, शतरंज, कैरम, क्रिकेट, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी कूद, खो-खो, रस्साकशी आदि खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष आकर्षण रहा अंतर-हाउस हाँकी, शतरंज प्रतियोगिता एवँ रिले रेस, जिसमें छात्रों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी सहभागिता की। विद्यालय परिसर उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक बन गया।
प्रभारी वारिस सिद्दकी ने अपने संबोधन में खेल की उपयोगिता एवं महत्ता बताते हुए कहा कि "खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, सहयोग और संघर्ष की भावना को भी जागृत करते हैं। हमें मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों को अपनाते हुए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।"
कार्यक्रम का समापन साँस्कृतिक उत्सव के रूप में हुआ l
विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर ऐसे आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अविभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.