परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत परतावल मे लगभग सभी वार्ड मे जल भराव की समस्या बरकरार है वारिश के पानी लगने से लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड संख्या 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर में जलभराव की समस्या की बात की जाए तो साधु मद्धेशिया से अब्दुल्ला के घर तक का इलाका हर बारिश में तालाब में तब्दील हो जाता है। नाली पर अवैध कब्जे और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, समस्या की शिकायतें कई बार नगर पंचायत से की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसका असर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर तक पहुँचने वाले नागरिकों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला पानी में फिसलकर घायल हो गईं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी महबूब अंसारी, सूरज शर्मा, खदरू, आकाश, विनोद शर्मा, तारा देवी, हकीम, बब्लू, तैयब, राजकुमार,शाकिर, सिब्बू आदि का कहना है कि बारिश के दौरान सड़कें तालाब बन जाती हैं और गंदा पानी घरों में भी घुस आता है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 15 महंथ अवैद्यनाथ नगर पिपराइच रोड नवीन मंडी के सामने पश्चिम तरफ लिंक रोड जो बभनौली, नगरौली, चंदरपुर आदि को जोड़ती है वह भी जल भराव की समस्या से ग्रषित है राहगीरो को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यहीं नहीं परतावल ब्लॉक परिसर तक जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.