जयपुर. हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी से लोगों को अवगत कराने को लेकर1500वां जश्ने मिलादुन्नबी का यहां राजधानी जयपुर में आगाज हुआ। मुफ्ती-ए-शहर जयपुर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी साहब की सरपस्ती व सुन्नी दावते इस्लामी के संरक्षक मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब के सानिध्य में 1447 हिजरी का परचम कुशाई से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें शहर के औलामा, जिम्मेदार हजरात एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी के बारे में बताते हुए उनके बताए सन्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसी के साथ जश्ने मिलादुन्नबी के जुलूस में आने वाले लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम संयोजक मौलाना सैय्यद मुहम्मद कादरी साहब के अनुसार सुन्नी दावते इस्लामी की ओर से 24 अगस्त को रात 9.30 बजे रामगंज चौपड़ पर आलमी मिलाद कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता मालेगांव महाराष्ट्र के सैय्यद अमीन उल कादरी साहब होंगे। साथ ही अन्य कई इस्लामी स्कॉलर कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 30 अगस्त को वाहिद मेमोरियल वेलफेयर एंड रिलीफ सोसायटी की ओर से बड़ी चौपड़ पर कुल हिंद नातिया मुशायरा होगा। जिसमें देशभर से विख्यात शायर आएंगे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.