Tranding

देश में योजनाबद्ध तरीके से हो रहा वोट चोरी : डॉ. शोएब

-कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों को जागरुक करने का किया आह्वान

जयपुर। भारत का लोकतंत्र जनता की भागीदारी और उसके मताधिकार पर आधारित है। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह के मामले सामने आए हैं, वे इस व्यवस्था की साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में खुलासा किया कि देश में योजनाबद्ध तरीके से वोट चोरी की जा रही है और चुनाव आयोग इस पर खामोश है। यह बात आज यहां आयोजित कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की गोष्ठी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने कही।

वे बोले-सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में ज़िंदा लोगों को मृत घोषित कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। जिन परिवारों के लोग सालों से मतदान करते आ रहे थे, अचानक उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। यह स्थिति केवल एक तकनीकी गलती नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही या फिर किसी साज़िश का संकेत देती है।

मुख्य वक्ता डॉ. शोएब ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देना केवल एक अधिकार नहीं बल्कि हर नागरिक की पहचान और सम्मान है। अगर किसी के मताधिकार को इस तरह छीना जाता है, तो यह सीधे-सीधे संविधान की भावना के विपरीत है। राहुल गांधी ने सही कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहकर जनता के विश्वास को कायम रखना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में उसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा-कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को संसद और सड़क दोनों पर मजबूती से उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार व चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए और इस पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो।

पीसीसी सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-याद रखना होगा कि वोट सिर्फ़ एक पर्ची नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा है। यदि जनता का विश्वास टूटेगा, तो लोकतंत्र भी खोखला हो जाएगा।

देश में हो रहा संविधान का खुला उल्लंघन : डॉ. समरा

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव डॉ. समरा सुल्ताना ने केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की मिली भगत से देश में हो रहे वोट चोरी की कड़ी निंदा करते हुए इसे संविधान का खुला उल्लंघन करार दिया।‌ वहीं उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही जनता को जागरुक कर वोट चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए आगे आए।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.