चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक स्थित बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति चौक बाजार में किसानों में यूरिया उर्वरक वितरित किया गया। जिसे पाकर किसानों का हृदय प्रफुल्लित हो गया ।
समिति पर यूरिया उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही नगर पंचायत सहित आस पास के गांवों से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी ।जैसे ही सचिव व उनके सहयोगी केंद्र पर पहुंचे करीब तीन सौ से अधिक किसान एकत्र हो गए और कतार बनाकर समिति के सामने खड़े हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस बल ने भी उपस्थित भीड़ को कतारबद्ध होकर टोकन प्राप्त करने हेतु आग्रह किया ।समिति के सचिव अजय कुमार मिश्र ने बताया कि समिति से जुड़े एक एक किसान को यूरिया उर्वरक समय से उपलब्ध कराने के लिए सरकार व प्रशासन संकल्पित है ।इस अवसर पर हल्का दारोगा पंकज सिंह,राहुल कुमार,कांस्टेबल आयुष चौबे, प्रियंका यादव सहित राकेश कुमार,संदीप कुमार,भीम कुमार, जुगुल कुशोर, उमाशंकर,मुन्ना तिवारी, संतोष चौरसिया,बृजेश यादव आदि दर्जनों क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.