जगह-जगह हुआ स्वागत
जयपुर. प्रताप नगर सांगानेर स्थित एसएस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्टूडेंट्स, टीचर्स एवं वरिष्ठजन शामिल रहे। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. ओपी टांक के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड 98 के भाजपा अध्यक्ष राकेश यादव ने झंडा दिखा कर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। वहीं कॉलोनी वासियों ने रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर भामाशाह सुरेश प्रजापत, रमेश स्वामी, मुकेश प्रजापत, बबलू स्वामी व अजय बैरवा ने बच्चों को अल्पाहार कराया। तिरंगा रैली शाला निदेशक एडवोकेट घनश्याम टेलर व प्रिंसिपल शिवपाल प्रजापत के नेतृत्व में निकाली गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.