रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार
राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा द्वारा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम किए जाने पर मगध प्रमंडल के आदिवासी जागरण मंच ने हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि यह उपलब्धि न केवल विश्वकर्मा परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक हैl मंच के लोगों ने कहा कि मनिका विश्वकर्मा की सफलता समाज को यह संदेश देती है कि बेटियों को पढ़ाइए और उसे आगे बढ़ाएंl शुभकामनाएं व्यक्त करने वालों में मंच के संस्थापक व जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष भीम विश्वकर्मा, विगन विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा,रवि प्रकाश, पार्वती देवी, वैजयंती देवी, लीलावती शर्मा, मामोनी प्रकाश, ओम प्रकाश,संजय विश्वकर्मा,लोहा सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थेl
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.