शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास एक किशोरी का संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है।
संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मृतिका देर रात के समय इंस्टाग्राम पर किसी से चैट कर रही थी जिसको भाई ने देख लिया,मना करनेऔर एक थप्पड़ मारने के बाद उसने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली।मृतिका की पहचान, सिवान जिले के मूल निवासी,प्रमोद शर्मा की बेटी,सुजाता शर्मा,उम्र15 वर्ष ने घर में ही फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका परिवार के साथ पिछले 15 सालों से किराए के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी,वह नवम वर्ग की छात्रा थी। देर रात करीब 2:00 बजे उसका भाई बाथरूम जाने के लिए उठा तो देख के उसकी बहन इंस्टाग्राम पर चैट कर रही थी,उसने जबर्दस्ती दरवाजा खुलवाया,उसकी इस काम को करने से मना किया इसी कारण उसको एक थप्पड़ उसको मार दिया, उसके बाद वह दरवाजा बंद करके सो गई। प्रातः9 बजे जब सभी लोग काम करने घर से बाहर चले गए थे,तभी उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनंन फानन में उसको डॉक्टर के पास ले गए,डॉक्टर ने देखते ही इसे मृत घोषित कर दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिलने पर इस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया।
थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।मौके पर इंस्पेक्टर,कंचन भास्कर समेत पुलिस बल मौजूद रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमालअब बच्चों के निगरानी में लापरवाही कई बार इस तरह के दुखद घटनाओं को जन्म देती है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.