ब्यूरो रिपोर्ट महराजगंज, उत्तर प्रदेश
79वे स्वतंत्रता दिवस के पावन मंगल बेला में एएसपीएम पब्लिक स्कूल सुमेरगढ़ महराजगंज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया।उनके साथ में निदेशक अम्बरीश मल्ल,प्रधानाचार्या जयमाला मल्ल ने कार्यक्रम में शिरकत की। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती जी के चित्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा अक्षयबर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस क्रम में सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं अतिथियों को बैच , माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अक्षयवर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हरे कृष्ण सिंह एवं डॉक्टर संजय शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बच्चों ने कार्यक्रम में अपने प्रतिभा से चार चांद लगा दिए।
बहुभाषी गीत पर आधारित सामूहिक गीत, राजस्थानी नृत्य, बच्चों के सामूहिक गीत, प्राची ने इंग्लिश में भाषण एवं फिरदौस ने हिंदी में भाषण दिए ।
तत्पश्चात हमारे विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हरे कृष्ण सिंह का उद्बोधन हुआ तत्पश्चात निदेशक ने भी उद्बोधन में कहा कि हमें हमेशा अपनी स्वतंत्रता के लिय बलिदान देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम मे दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चंद्र पांडेय एवं समस्त विद्यालय परिवार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.